फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : government school teacher died in road accident accident today

Bihar: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, छठ पूजा का प्रसाद लेकर जा रही थीं; परिजनों में कोहराम

Sat, 01 Nov 2025 07:09 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 07:09 AM IST
सार

Bihar News: हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षिका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : government school teacher died in road accident accident today
शिक्षिका की मौत

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना कांटी थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका अनीता देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अनीता देवी छठ पूजा का प्रसाद लेकर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें; आज मधेपुरा पहुंचेगा चुनावी रथ, जानें कैसा है जिले का सियासी माहौल? समझें समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षिका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed