फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Eloped Woman Releases Video Defending Lover Says We Married Willingly, Don’t Harass Him’

Bihar: ‘मेरे दीवाने को मत सताओ, प्रेमी संग फरार युवती ने जारी किया वीडियो, बोली- हमने अपनी मर्जी से की शादी

Sat, 09 May 2026 08:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 08:52 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में अंतरजातीय प्रेम संबंध के विरोध के बीच प्रेमी जोड़ा फरार हो गया। युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और प्रेमी के परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Eloped Woman Releases Video Defending Lover Says We Married Willingly, Don’t Harass Him’
प्रेमी संग फरार युवती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अंतरजातीय प्रेम संबंध के विरोध के बीच प्रेमी जोड़ा घर छोड़कर फरार हो गया। अब युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने प्रेमी और उसके परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पांच साल की दोस्ती प्यार में बदली
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल कुमारी और गौतम तिवारी के बीच पिछले पांच वर्षों से दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि काजल यादव समाज से आती हैं, जबकि गौतम तिवारी ब्राह्मण समाज से संबंध रखते हैं। दोनों के रिश्ते का परिजनों ने विरोध किया, जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों 5 मई को घर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस
युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने मोतीपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी में गौतम तिवारी को मुख्य आरोपी बनाया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने और युवक के परिवार पर दबाव बढ़ने के बाद प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया। वायरल वीडियो में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे बालिग हैं तथा अपनी मर्जी से शादी कर चुके हैं। वीडियो में दोनों ने कथित तौर पर कोर्ट के नोटरी पेपर भी दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरे दीवाने को मत सताओ’
वीडियो में युवती भावुक अंदाज में कहती नजर आ रही है, “मेरे दीवाने को इतना मत सताओ। हमने अपनी मर्जी से शादी की है और हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हम दोनों बालिग हैं। अपहरण का केस गलत है। कृपया गौतम के परिवार को परेशान करना बंद करें।”


ये भी पढ़ें-  Bihar: ‘चूल्हा ठंडा, बच्चे भूखे'; गैस नहीं मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली सिलिंडर रख एनएच-531 किया जाम

पुलिस बोली- कोर्ट में दर्ज होगा बयान
मामले को लेकर मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 6 मई को युवती के परिजनों की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने युवक के परिवार से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि अब दोनों के सामने आने के बाद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के निर्देश और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed