फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :gandak river embankment breaches in paru block water spreading rapidly

बिहार: मुजफ्फरपुर में गंडक का पुराना तटबंध टूटा, नए इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी; मौके पर पहुंचे डीएम

Wed, 30 Sep 2026 04:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के जयमल डूमरी में गंडक नदी का पुराना तटबंध टूट गया। पानी तेजी से नए इलाकों में फैलने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। डीएम कुमार गौरव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट किया।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :gandak river embankment breaches in paru block water spreading rapidly
गंडक नदी का तटबंध टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गंडक नदी के उफान और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच पारू प्रखंड क्षेत्र के जयमल डूमरी में गंडक नदी का पुराना तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से नए इलाकों में फैलने लगा, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

तटबंध टूटने के बाद इलाके में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी के तेज बहाव के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। लोगों को निचले इलाकों से निकलकर ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तटबंध पर रहकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर अलर्ट मोड में काम कर रही है। अधिकारियों ने टूटे तटबंध की जल्द मरम्मत के निर्देश दिए हैं। विभाग के अभियंता कटाव रोधी सामग्री और बालू की बोरियों की मदद से तटबंध को मजबूत करने तथा पानी के फैलाव को रोकने के प्रयास में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed