फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :fire broke out in pandal due to electric short circuit fire brigade control it

Bihar News: बारिश के बीच दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगी, अग्निशमन टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Thu, 02 Oct 2025 02:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बने पंडाल के मुख्य गेट में लगातार हो रही बारिश के दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :fire broke out in pandal due to electric short circuit fire brigade control it
पंडाल में लगी आग आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बने पंडाल के मुख्य गेट में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन


दरअसल, आज विजयादशमी पर्व है और सुबह से लगातार हो रही बारिश ने इस हादसे की संभावना बढ़ा दी थी। गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बने पंडाल के गेट में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग और पूजा समिति के सदस्यों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


तत्काल मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। आग के पास खड़े लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया ताकि कोई हादसे का शिकार न हो। बिजली आपूर्ति काट दी गई और इसके बाद अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। पूजा समिति के सदस्य ने बताया कि मेन गेट के पास लाइट गेट पंडाल बना हुआ था और लगातार हो रही बारिश के कारण ऊपर से दौड़ रही बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमलोग की नजर अचानक गई और तुरंत लोगों को हटा लिया गया। बिजली काटने के बाद अग्निशमन सेवा की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा टल गया। बिजली के तार को बदलने का काम किया जा रहा है।"

 

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जिला अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल के गेट पर आग लगने की सूचना मिलने पर दो वाहन मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और कोई भी हादसे का शिकार नहीं हुआ। सुरक्षा के लिए तार को हटाया जा रहा है और बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed