फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : family return to worship accident by unkown vehicle one died five injured

Bihar News: एनएच 28 पर दर्दनाक हादसा, पूजा कर लौट रहे परिवार की टोटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत

Fri, 03 Oct 2025 03:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 03:05 PM IST
सार

Bihar Accident: मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सभी लोग पातेपुर के देवी स्थान में पूजन के लिए गए थे। रविवार सुबह पूजन संपन्न कर लौटते समय मार्कन चौक के आगे यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : family return to worship accident by unkown vehicle one died five injured
पूजा करके लौट रहे परिवार हादसे के शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके पिता, पत्नी और दो बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा सकरा और मनियारी थाना क्षेत्र की सीमा पर एनएच 28 स्थित मार्कन नर्सिंग स्थान के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित देवी स्थान में पूजन कर लौट रहा परिवार टोटो पर सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टोटो सड़क किनारे खड्डे में पलट गया, जिससे सभी सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन


पढ़ें: मेला घूमकर वापस घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में टोटो सवार बाबू लाल राय (35 वर्ष), निवासी मणिका विशुनपुर चांद गांव, मुसहरी थाना क्षेत्र, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता, पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को आनन-फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सभी लोग पातेपुर के देवी स्थान में पूजन के लिए गए थे। रविवार सुबह पूजन संपन्न कर लौटते समय मार्कन चौक के आगे यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed