{"_id":"67c41d7e55c99cef94053d36","slug":"muzaffarpur-bihar-news-ex-ward-councilor-and-supporter-alligation-to-land-grabbing-and-beating-child-women-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2682529-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व पार्षद की दबंगई! घर में घुसकर तोड़फोड़ की; महिलाओं और बच्चों को पीटा, सड़क पर फेंकने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व पार्षद की दबंगई! घर में घुसकर तोड़फोड़ की; महिलाओं और बच्चों को पीटा, सड़क पर फेंकने के आरोप
Sun, 02 Mar 2025 05:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:06 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार झा पर जबरन एक घर पर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह अपने समर्थकों के साथ घर में घुसे और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने लगे। साथ ही वहां तोड़-फोड़ भी की गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
घर में तोड़-फोड़ और सदस्यों से मारपीट के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक पूर्व पार्षद की दबंगई देखने को मिली, जब उसने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक आभूषण व्यवसायी के घर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार की है, जहां पूर्व वार्ड पार्षद सह वर्तमान पार्षद के पति विजय कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने घर का मेन गेट तोड़कर जबरदस्ती प्रवेश किया। फिर घर में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
महिलाओं को घर से घसीटकर सड़क पर फेंका
पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों की संख्या दस से ज्यादा थी, जो अचानक घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला ऋचा के अनुसार, हमलावरों ने महिलाओं को घर से बाहर घसीटकर सड़क पर फेंक दिया और उनके साथ बदसलूकी की। बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद विजय कुमार झा और उनके एक समर्थक को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी किया हमला
पीड़िता ऋचा ने बताया कि यह मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, लेकिन बावजूद इसके पूर्व पार्षद विजय कुमार झा अपनी दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती घर खाली करवाने पहुंचे। पहले भी वे धमकी दे चुके थे, लेकिन आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हाल ही में जेल से छूटा पूर्व पार्षद
गौरतलब है कि पूर्व पार्षद विजय कुमार झा पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट और शराब कांड में पहले गिरफ्तार किया था और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद उसने फिर से अपनी पुरानी दबंगई शुरू कर दी है।
जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद
यह विवाद एक जमीन के स्वामित्व को लेकर है। पूर्व पार्षद विजय कुमार झा का दावा है कि उन्होंने उक्त जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन करवा लिया है, लेकिन पीड़ित परिवार ने भी इसे शक्ति कुमार नामक व्यक्ति को बेच दिया था। इसी विवाद को लेकर पूर्व पार्षद ने जबरन कब्जा लेने की कोशिश की, जो हिंसा में बदल गई।
नगर थाना के एसएचओ शरत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में पैसे लेने और दूसरों को बेचने की बात सामने आ रही है, जिसकी हर पहलू से जांच की जाएगी।