फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: dozen of sho change some line disclosed ssp sushil kumar instruct best

Bihar News:  मुजफ्फरपुर में बदले गए कई थाना प्रभारी, कई को मिली नई जिम्मेदारी, कुछ हुए लाइन हाजिर; देखें

Mon, 19 May 2025 07:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 07:45 PM IST
सार

Bihar: एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि कई थाना प्रभारी का कार्यकाल पूरा हो चुका था और वे अपने ड्यूटी पर उचित प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए उनका स्थानांतरण किया गया है। साथ ही उन्होंने क्राइम कंट्रोल को लेकर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: dozen of sho change some line disclosed ssp sushil kumar instruct best
दर्जनों थाना के प्रभारी बदले गए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस कार्य सुनिश्चित करने के लिए एक बड़े स्तर पर थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसके तहत कई थाना प्रभारी को उनके खराब प्रदर्शन के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लगभग एक दर्जन थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

विशेष रूप से ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा, बेनीबाद, हथौड़ी, बरूराज जैसे थानों के प्रभारी बदले गए हैं। मिठनपुरा थाना प्रभारी के तौर पर डीआईयू के जनमेजय राय, बेनीबाद थाना प्रभारी के रूप में काजी मोहम्मदपुर से साकेत सार्दुल और हथौड़ी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी विक्की कुमार को दी गई है। इसके अलावा बरूराज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग, हुई मौत; परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खराब प्रदर्शन के कारण हथौड़ी थाना प्रभारी मो आलम, बरूराज थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे और बेनीबाद के कुमार अभिषेक को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। कुछ अन्य अपर थाना प्रभारी भी अब नए थानों के प्रभारी बनाए गए हैं।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि कई थाना प्रभारी का कार्यकाल पूरा हो चुका था और वे अपने ड्यूटी पर उचित प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए उनका स्थानांतरण किया गया है। साथ ही उन्होंने क्राइम कंट्रोल को लेकर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शराब माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। विधि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब प्रदर्शन और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है ताकि जिले में कानून व्यवस्था बेहतर हो सके और आम जनता को सुरक्षा की बेहतर भावना मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed