Bihar News: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग, हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Bihar: मृतक के भतीजे रामचंद्र भगत ने बताया कि दशरथ भगत बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा उनके घर के सामने ही हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान मनियारपुर गांव निवासी स्वर्गीय शकल भगत के पुत्र दशरथ भगत (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दशरथ भगत घर से चकौसन बाजार में सामान खरीदने गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा मनियारपुर स्थित श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ।
पढ़ें: तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार नहीं दे सकते इस बात का भी जवाब, उन्हें सिर्फ 2005 याद है
मृतक के भतीजे रामचंद्र भगत ने बताया कि दशरथ भगत बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।