फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news dowry demand and murder case women two relatives accused arrest other flee away

Bihar: मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाने के मामले में ससुर-जेठ गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 05:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 05:53 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोप में पुलिस ने मृतका के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news dowry demand and murder case women two relatives accused arrest other flee away
हत्या कर शव को जलाने वाले ससुर-जेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोप में ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। मामला सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र का है। इस मामले में रविवार को एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा ने बताया कि मृतका के ससुर लखेंद्र राय और जेठ रमेश राय को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


शादी के बाद भी खत्म नहीं हुई दहेज की मांग
दरअसल, कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में 30 जून 2026 को जूली देवी नामक महिला की हत्या के मामले में मृतका की मां रंजू देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर ससुराल वालों ने शव जला दिया।
विज्ञापन


मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि जूली देवी की शादी 18 अप्रैल 2018 को मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ गांव निवासी उमेश राय से हुई थी। विवाह में तीन लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, बाली समेत अन्य सामान दिए गए थे। शादी के बाद जूली ने एक पुत्री और दो पुत्रों को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
मृतका की मां ने बताया कि घटना से दो दिन पहले, 28 जून को जूली ने फोन कर कहा था कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसी दिन गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

रंजू देवी ने पति उमेश राय, सास ललिता देवी, ससुर लखेंद्र राय, जेठ रमेश राय, जेठ दिनेश राय समेत छह लोगों को नामजद किया है। उनका आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।


यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर

वैज्ञानिक तरीके से हो रही जांच
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा ने बताया कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed