फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: missing tent house employee body recovered from field under suspicious circumstances, murder news

Bihar News: लापता टेंट हाउस कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में खेत से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 16 May 2025 02:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 02:59 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पूरे मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, गुस्साए लोगों ने एनएच जाम कर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur: missing tent house employee body recovered from field under suspicious circumstances, murder news
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव एनएच-28 के किनारे एक मक्के के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान पानापुर गांव निवासी सोनू दास के रूप में हुई है, जो एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था। सोनू सोमवार की रात एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करने गया था और उसके बाद से लापता था।

विज्ञापन

 
सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है और टेंट हाउस संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोनू की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: छोटे भाई की हत्या कर बड़े भाई ने रचा सुसाइड का ड्रामा, जांच में सामने आई यह सच्चाई; एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने जाम किया एनएच-28 फोरलेन जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो सोनू की जान बच सकती थी। प्रदर्शन के कारण एनएच-28 पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
 
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पूरे मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
परिजनों ने टेंट हाउस मालिक पर लगाए आरोप
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि सोनू बीते चार वर्षों से एक टेंट हाउस में काम करता था। वह सोमवार को भी शादी समारोह में काम करने गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। सुबह जब उसका शव खेत में पड़ा मिला, तो यह साफ हो गया कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar: MP तारिक अनवर बोले- बिहार में बदलाव की लहर, महागठबंधन पूरी तरह एकजुट; चिदंबरम का बयान है आत्मविश्लेषण
 
परिजनों ने टेंट हाउस के मालिक और उसके सहयोगियों पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वे चाहते हैं कि पुलिस मामले की गहराई से जांच करे और दोषियों को सख्त सजा दिलाए। सोनू दास की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों का भी कहना है कि अगर पुलिस तत्परता से काम करती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed