{"_id":"698441ddec4ead1c20052136","slug":"muzaffarpur-bihar-news-dead-body-found-in-deserted-area-today-police-investigate-more-detail-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3917871-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चवर में मिला लहूलुहान शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चवर में मिला लहूलुहान शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 05 Feb 2026 01:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:23 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में सड़क के पास एक चवर से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव सड़क से कुछ दूरी पर एक चवर में पड़ा मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जैतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी निजामत निवासी सुनील ठाकुर (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे जब काम पर जा रहे थे, तभी जैतपुर-करजा मार्ग पर विशंभरपुर चौक के पास चवर में एक शव पड़ा देखा। शव करीब 40 साल के व्यक्ति का लग रहा था और वह स्थानीय गांव का नहीं था। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना जैतपुर थाना की पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि मृतक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले कभी इस तरह से शव नहीं मिला था, इसलिए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
इस मामले में जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है, लेकिन असली पहचान परिजनों के आने के बाद ही पूरी तरह पक्की होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी पिटाई करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी निजामत निवासी सुनील ठाकुर (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे जब काम पर जा रहे थे, तभी जैतपुर-करजा मार्ग पर विशंभरपुर चौक के पास चवर में एक शव पड़ा देखा। शव करीब 40 साल के व्यक्ति का लग रहा था और वह स्थानीय गांव का नहीं था। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना जैतपुर थाना की पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि मृतक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले कभी इस तरह से शव नहीं मिला था, इसलिए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी
जांच में जुटी पुलिसइस मामले में जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है, लेकिन असली पहचान परिजनों के आने के बाद ही पूरी तरह पक्की होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी पिटाई करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।