फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :cm nitish kumar reached muzaffarpur gave many gifts both dypty cm present

Bihar News: 850 करोड़ की योजनाओं की सीएम नीतीश ने दी सौगात, मुजफ्फरपुर प्रवास के दौरान दिया बड़ा तोहफा

Fri, 23 Jan 2026 01:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 01:16 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :cm nitish kumar reached muzaffarpur gave many gifts both dypty cm present
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के अगले चरण में आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उनके साथ बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा नेता रामकृपाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से सीधे बाजार समिति पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री ने बाजार समिति परिसर में बने नए भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, जिसके मद्देनज़र एक विशेष मंच भी तैयार किया गया, जहां से मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले को आज ₹850 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। ये योजनाएं जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले में स्वीकृत विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जीविका की विशेष सजावट को भी नजदीक से देखा और सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed