फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : chaos at skmch medical hospital after death of patient staff and attendent collied

Bihar News : 'इंजेक्शन पड़ते ही मौत हो गई'- बिहार के सरकारी अस्पताल में इस आरोप पर हंगामा, मारपीट से तनाव

Sat, 18 Apr 2026 04:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 04:50 PM IST
सार

SKMCH : सड़क हादसे में घायल एक शख्स का इलाज चल रहा था। इसी दौरान एक सुई पड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया। फिर रोने-चीखने की बात पर कहासुनी और फिर मारपीट। एसकेएमसीएच में इससे तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : chaos at skmch medical hospital after death of patient staff and attendent collied
मरीज की मौत पर बवाल तोड़फोड़

विस्तार

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और अस्पताल के कर्मी, डॉक्टर और मृतक के परिजन आपस में भिड़ गए। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


हादसे में घायल की मौत के बाद क्यों हुआ बवाल?
कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी 26 वर्षीय संतोष पासवान कल बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया था, जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, अस्पताल में संतोष का इलाज चल रहा था और एक इंजेक्शन देने के बाद आज सुबह अचानक उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें रोने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में परिजन पक्ष के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल में तनाव की स्थति, पुलिस बल तैनात
पूरी घटना की सूचना मिलते ही SKMCH ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनाव बना रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज की मौत पर बवाल तोड़फोड़

मरीज की मौत पर बवाल तोड़फोड़

 

मरीज की मौत पर बवाल तोड़फोड़

मरीज की मौत पर बवाल तोड़फोड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed