फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : case against bjp minister husband controversial statement on bihari girl

Bihar: बिहार की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी, रेखा आर्या के पति के खिलाफ मामला दर्ज, जानें कब होगी सुनवाई?

Sun, 04 Jan 2026 10:16 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर कोर्ट में उत्तराखंड की बीजेपी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला उनके कथित बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार की लड़कियां केवल 20,000 से 25,000 रुपये में शादी के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : case against bjp minister husband controversial statement on bihari girl
रेखा आर्या के पति पर कानूनी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने के बाद उत्तराखंड की बीजेपी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि गिरधारी लाल साहू कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दिए कि “बिहार की लड़कियां मात्र 20,000 से 25,000 रुपये में शादी के लिए उपलब्ध हैं।” इस बयान के बाद बिहार में लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत कोर्ट में की गई।

विज्ञापन

इससे पहले, बिहार राज्य महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किया था। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरधारी लाल साहू युवाओं से बात करते हुए कह रहे हैं कि “क्या आप बुढ़ापे में शादी करेंगे? अगर आप शादी करने में असमर्थ हैं, तो हम आपके लिए बिहार से एक लड़की लाएंगे, और आप वहां 20,000 से 25,000 रुपये में लड़की पा सकते हैं।”

विज्ञापन

 

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में परिवादी सह अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि गिरधारी लाल साहू का यह बयान बिहार की लड़कियों और महिलाओं के अपमान के समान है। उनके इस बयान से बिहार की मर्यादा धूमिल हुई है और महिलाओं का सम्मान ठेस पहुंची है। मुजफ्फरपुर कोर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए 12 जनवरी को सुनवाई के लिए तय किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed