फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news Bjp minister says tomorrow strike is misguide to people will they not belive in law

Bihar: सनातन धर्म को बचाने के प्रयासों का पक्षधर हूं, महागठबंधन की बंदी रहेगी फेल; पर्यटन मंत्री राजू कुमार

Tue, 08 Jul 2025 07:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Bihar: महागठबंधन की चक्का जाम बंदी पर हमला बोलते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से फेल होगी। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्हें चुनाव आयोग पर कभी भरोसा नहीं होता। जब चुनाव जीत जाते हैं तो आयोग सही लगता है और हारते हैं तो आयोग गलत हो जाता है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news Bjp minister says tomorrow strike is misguide to people will they not belive in law
पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा है कि सनातन धर्म सबसे बड़ा और महान धर्म है। इसमें सभी का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, वह उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

मंत्री मंगलवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि सावन मास में यहां श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है और बाबा गरीबनाथ मंदिर की ख्याति लगातार बढ़ रही है। मंदिर के विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है और आगे भी इसे और भव्य बनाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरोहितों की यह मांग है कि बिहार में संस्कृत भाषा को बढ़ावा दिया जाए। सरकार इस दिशा में भी काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुरोहितों की बात को सरकार के सामने रखा जाएगा और इसे पूरा करवाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में रिश्ते का कत्ल: संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, खून से सनी तलवार लहराते हुए फरार

महागठबंधन की चक्का जाम बंदी पर हमला बोलते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से फेल होगी। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्हें चुनाव आयोग पर कभी भरोसा नहीं होता। जब चुनाव जीत जाते हैं तो आयोग सही लगता है और हारते हैं तो आयोग गलत हो जाता है। अब जब चुनाव आयोग ने फर्जी वोटरों को हटाने की पहल की है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये लोग पिछड़ा, दलित और महादलित समाज को गुमराह करते रहे हैं, लेकिन अब लोग सच्चाई समझ चुके हैं। ऐसा नहीं होता तो यूपी के लखनऊ जैसे इलाकों में बीजेपी को कभी जीत नहीं मिलती। ये लोग सिर्फ लाठी-डंडा और तेल पिलावन की राजनीति करते हैं, ये लोग अच्छे काम नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed