फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Minister Raju Singh says Bihar will become tourism hub in next 6 months, Sahebganj district news

Bihar News: मंत्री राजू सिंह बोले- अगले छह माह में बिहार बनेगा पर्यटन हब, साहेबगंज को जिला बनाने पर होगा काम

Sat, 01 Mar 2025 03:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मंत्री राजू सिंह ने कहा कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक इसे सही दिशा में विकसित नहीं किया गया। उन्होंने यह संकल्प लिया कि अगले छह महीनों में वह इसे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Minister Raju Singh says Bihar will become tourism hub in next 6 months, Sahebganj district news
अपने समर्थकों के साथ मंत्री राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद पर्यटन मंत्री बने राजू सिंह अपने गृह क्षेत्र साहेबगंज पहुंचे, जहां स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान राजू सिंह ने कहा कि बिहार को पर्यटन हब बनाना और अपने क्षेत्र साहेबगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले छह महीनों में बिहार के पर्यटन क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही साहेबगंज को जिला बनाने की मांग पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा।

विज्ञापन

 
क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि
पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद राजू सिंह ने सबसे पहले क्षेत्र के क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभिन्न शहीद स्थलों पर जाकर वहां स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और फिर पैदल यात्रा कर जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहा है और अब जब यहां से कोई मंत्री बना है, तो इस क्षेत्र के विकास की गति तेज होगी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने क्षेत्र की जनता की मांगों को सुना और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

 
‘पर्यटन की अपार संभावनाएं, इसे संवारने का मौका मिला है’
मंत्री राजू सिंह ने कहा कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक इसे सही दिशा में विकसित नहीं किया गया। उन्होंने यह संकल्प लिया कि अगले छह महीनों में वह इसे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि साहेबगंज क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्थानीय विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘साहेबगंज को जिला बनाने की मांग पूरी होगी’
मंत्री ने कहा कि साहेबगंज को जिला बनाने की मांग काफी समय से लंबित है और अब इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि यह क्षेत्र जल्द ही एक स्वतंत्र जिला बने। उन्होंने यह भी कहा कि साहेबगंज को अलग जिला बनाने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।
 
‘एनडीए कोटे से पहली बार मंत्री मिला, यह ऐतिहासिक क्षण’
राजू सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद इस क्षेत्र से किसी को मंत्री बनने का अवसर मिला है और वह भी एनडीए कोटे से। यह स्थानीय जनता के लिए गर्व का विषय है और अब इस अवसर को विकास में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब तक महागठबंधन के पास रहा था, लेकिन अब भाजपा को मौका मिला है, जिसे वह पूरी तरह भुनाने का प्रयास करेंगे।
 
मंत्री ने जनता को आश्वासन दिया कि बचे हुए छह महीनों में वह पूरी ताकत लगाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए योजनाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मेरी जन्मभूमि है, यहां के लोगों की इच्छाओं को पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत इस क्षेत्र के विकास में लगा दूंगा।

 
पर्यटन हब बनाने की दिशा में जल्द शुरू होंगी योजनाएं
पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित करने की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध, जैन और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक बिहार की ओर आकर्षित हो सकें। साहेबगंज, वैशाली, बोधगया, राजगीर, नालंदा और अन्य प्रमुख स्थलों को विकसित करने के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed