फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bharat tiwari encounter case ashwini kumar choubey big statement ara bhojpur bihar news

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, अश्विनी चौबे बोले- एक-एक बूंद खून का हिसाब लिया जाएगा

Sat, 20 Jun 2026 04:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 04:51 PM IST
सार

भोजपुर के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर पहुंचे भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं बल्कि गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता था।

विज्ञापन
bharat tiwari encounter case ashwini kumar choubey big statement ara bhojpur bihar news
भरत तिवारी मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की हत्या की गई है और वह गरीबों की आवाज उठाने वाला एक सामाजिक कार्यकर्ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है और इस मामले में दोषी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

"भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था"

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था। उसे टारगेट कर मारा गया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा। वह हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता था और उनकी लड़ाई लड़ता था। चौबे ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस घटना के बारे में सुना और देखा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

सभी कार्यक्रम स्थगित कर आरा रवाना हुए चौबे

मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इस घटना से वह बेहद दुखी और मर्माहत हैं। उन्होंने घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुजफ्फरपुर से सीधे आरा रवाना हो रहे हैं। इसके साथ ही भागलपुर और समस्तीपुर के अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आरा पहुंचकर वह भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बिहार सरकार का किया बचाव

इस दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

दोषी पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिस पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया है, उसकी बंदूक तक छीनी जाएगी और उसे हवालात भेजा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed