फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Hurt by poor CBSE result girl student tried to commit suicide condition critical medicine overdose

Bihar News: सीबीएसई रिजल्ट से आहत छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, कई दवाएं एक साथ खाने से हालत गंभीर

Wed, 14 May 2025 11:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 11:04 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दसवीं की छात्रा ने CBSE रिजल्ट खराब आने से परेशान होकर अपनी जान देने की कोशिश की। इसके लिए उसने एक साथ कई दवाएं खा लीं। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Hurt by poor CBSE result girl student tried to commit suicide condition critical medicine overdose
अस्पताल में इलाजरत छात्रा

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक संवेदनशील और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने सीबीएसई परीक्षा में खराब परिणाम आने से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। मड़वन प्रखंड के एक गांव निवासी इस छात्रा ने एक साथ कई दवाओं का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पता लगने पर परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब भी डॉक्टरों की निगरानी में है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: ‘दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को इजाजत नहीं’, कांग्रेस का NDA सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप 
विज्ञापन


रिजल्ट के बाद खुद को कमरे में बंद कर खा लीं कई दवाएं
जानकारी के मुताबिक, छात्रा मनीषा एक निजी स्कूल की छात्रा है और इस वर्ष उसने सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसमें वह पास तो हुई, लेकिन अपेक्षा से काफी कम अंक आने पर वह टूट गई। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट देखने के बाद मनीषा बेहद मायूस हो गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद उसने इलाज में चल रही कई दवाओं का एक साथ सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माता-पिता ने बताई असली वजह
मनीषा के पिता ने बताया कि बेटी पास हुई है, लेकिन उम्मीद से कम अंक आए। कुछ महीनों से उसका इलाज भी चल रहा था, वह पहले से थोड़ी बीमार थी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी बेटी जल्द ठीक होकर घर लौट आए, अभी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, मनीषा की मां ने कहा कि वह पढ़ाई में शुरू से ही होनहार थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। रिजल्ट आने के बाद वह गहरे सदमे में चली गई और उसने वह सभी दवाएं खा लीं जो उसके इलाज के दौरान घर पर रखी गई थीं।

यह भी पढ़ें- Sophia Qureshi: शाह की टिप्पणी पर भड़कीं अलका लांबा, बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, ऐसे मंत्री पर...
 
‘स्थिति स्थिर है, निगरानी में है मरीज’
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल में उसका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि छात्रा की हालत अब स्थिर है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीज ने एक साथ कई दवाएं खा ली थीं, जो मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित इलाज की थीं। समय रहते इलाज शुरू होने से स्थिति संभली है, लेकिन निगरानी जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed