{"_id":"6a360e424fcfd848d0014774","slug":"muzaffarpur-bihar-news-assailant-stormed-at-doorstep-and-shot-farmer-in-chest-infront-of-his-wife-in-land-dispute-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4414449-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुनवाई से पहले दनादन बरसीं गोलियां! जमीनी विवाद में युवक को घर के बाहर मारी गोली, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुनवाई से पहले दनादन बरसीं गोलियां! जमीनी विवाद में युवक को घर के बाहर मारी गोली, दो हिरासत में
Sat, 20 Jun 2026 09:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:46 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को देर रात घर के बाहर गोली मार दी गई। घायल युवक ने पट्टीदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घायल की पहचान राघोपुर निवासी 36 वर्षीय अजीत कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात जब पूरा परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी आधा दर्जन से अधिक लोग हथियारों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अजीत कुमार को गोली लग गई।
जमीन विवाद और पुराने हत्या केस से जुड़ा मामला
घायल अजीत कुमार ने बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को इस मामले में अंचल अधिकारी (सीओ) के समक्ष सुनवाई होनी थी। उनका आरोप है कि इसी वजह से विरोधी पक्ष के लोग देर रात उनके घर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। अजीत कुमार ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2019 में उनके बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या हुई थी, जिसमें वह प्रमुख गवाह हैं। उस मामले की सुनवाई भी चल रही है। उनका आरोप है कि गवाही और जमीन विवाद के कारण उन्हें निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
पत्नी बोलीं- बच्चों के सामने बरसाईं गोलियां
घायल की पत्नी ने बताया कि आरोपी आठ से दस की संख्या में आए थे। उन्होंने बिना किसी बातचीत के सीधे फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय बच्चे भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपी हत्या की नीयत से आए थे। किसी तरह परिवार के लोगों ने जान बचाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी का कहना है कि आरोपियों की ओर से पहले भी लगातार धमकियां दी जा रही थीं।
ये भी पढ़ें- Bihar : फैजल खान को कोर्ट से मिली राहत, अंतरिम संरक्षण अगली तारीख तक बढ़ा; विरोधी पक्ष ने जेल में हमले की साजिश का लगाया आरोप
डॉक्टर बोले- हाथ में फंसी है गोली, हालत गंभीर
घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि मरीज को गोली लगने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। एक गोली उसके हाथ में फंसी हुई है, जिससे हाथ की हड्डी भी टूट गई है। फिलहाल ऑपरेशन किया जा रहा है। अन्य गोलियां शरीर में हैं या नहीं, इसका पता सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
पुलिस जांच में जुटी, दो लोग हिरासत में
मीनापुर थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।