फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news after their father death his daughters shouldered his bier despite societal opposition

Bihar News: तीन बेटियों ने निभाया पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज, दी मुखाग्नि; निभाई जिम्मेदारी

Thu, 23 Jul 2026 03:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

मुखिया ने बताया कि दुर्गा सहनी की बेटियां श्रीमती देवी, शारदा देवी और पिंकी देवी तथा उनके नाती ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news  after their father death his daughters shouldered his bier despite societal opposition
बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसौत गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी 65 वर्षीय दुर्गा सहनी का मंगलवार को निधन हो गया। दुर्गा सहनी की तीन बेटियां हैं और उनका कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में जीवनभर उनकी देखभाल बेटियों ने ही की और निधन के बाद भी अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने ही निभाई।

विज्ञापन


पिता की मौत के बाद जब अर्थी को कंधा देने के लिए कोई पुरुष आगे नहीं आया, तब तीनों बेटियों ने स्वयं अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट तक पहुंचाया। वहां सबसे छोटी बेटी पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। बेटी द्वारा मुखाग्नि देने की घटना पूरे गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मुखिया अखिलेश राम ने बताया कि दुर्गा सहनी का जीवनकाल में अपने पट्टीदारों से विवाद रहता था। निधन के बाद कुछ पट्टीदार अंतिम संस्कार को लेकर बेटियों पर दबाव बनाने लगे। इस दौरान बेटियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इसके बावजूद कुछ लोग नहीं माने, जिसके बाद पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

मुखिया ने बताया कि दुर्गा सहनी की बेटियां श्रीमती देवी, शारदा देवी और पिंकी देवी तथा उनके नाती ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, किसी भी पट्टीदार ने न तो अर्थी को कंधा दिया और न ही श्मशान घाट पहुंचा। बाद में गांव के कुछ लोगों ने सहयोग कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। बेटियों द्वारा पिता को कंधा देने और मुखाग्नि देने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed