फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :acid attack on sleeping women over face police investigate more detail

Bihar: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर तेजाब फेंकने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 06 Jun 2025 12:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पत्नी पिछले कुछ समय से लापता है, और उसे लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :acid attack on sleeping women over face police investigate more detail
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर उस पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पीड़िता महिला का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर में कमरे में सो रही थी, तभी उसका बहनोई जबरन घर में घुस आया। उसने कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और फिर अपने साथ लाए तेजाब से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला झुलस गई। घटना के वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे अकेला पाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में डीएसपी टाउन सीमा कुमारी ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें तेजाब फेंकने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अब तक की जांच में तेजाब फेंकने या दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। यह मामला प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दुकान पर धावा बोलकर हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर किया तलवार से हमला, एक की मौत

डीएसपी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पत्नी पिछले कुछ समय से लापता है, और उसे लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में तेजाब फेंके जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed