फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: a youth exploited girl for 5 years by trapping her in love, then broke marriage; now he left her

Love Affair: युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर पांच साल यौन शोषण किया, फिर तुड़वाई शादी; अब युवती को छोड़ दिया

Sat, 13 Jul 2024 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसएचओ कटरा कुमार अभिषेक ने बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र में एक पीड़िता द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शौषण कर छोड़ने और फिर शादी नहीं करने और धमकी दिए जाने से संबंधित जानकारी दी गई है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: a youth exploited girl for 5 years by trapping her in love, then broke marriage; now he left her
पीड़िता ने थाने में दी शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर पांच साल तक छलकर संबंध बनाए। उसके बाद छोड़ दिया। फिर युवती की दूसरी जगह शादी हो जाने के बाद युवक का मन नहीं भरा तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों को बरगला कर शादी तुड़वा दी। उसके बाद उक्त युवक ने फिर से प्रेम जाल में फंसाया और अब युवती को छोड़कर फरार हो गया। मामला जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के जजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरपुर जिला निवासी पीड़िता को सामाजिक न्याय नहीं मिला तो थक-हार कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पांच साल पहले पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक मो. फजलुर रहमान से संपर्क हुआ था। उसने मीठी-मीठी बातें कर मुझे प्रेम जाल में फंसाया और यह अगले पांच साल तक चलता रहा। इसकी भनक मेरे परिवार वालों को लग गई, जिसके बाद परिवार ने शादी की बात कही। लेकिन लड़के और उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर पिता ने दूसरे लड़के से मेरी शादी करवा दी। एक साल तक सब ठीक चला। इसी बीच आरोपी फिर से आया और ससुराल पक्ष के लोगों को गलत तरीके से बरगला दिया और मेरी शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन



 
पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी टूटते ही आरोपी ने मुझसे फिर से संपर्क कर शादी का झांसा दिया और फिर से संबंध बनाए। इस दौरान मुझे दरभंगा शहर में ले गया और फिर मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। किसी तरह से वापस अपने घर लौटी और परिवार को पूरी बात बताई। उसके बाद युवक के परिवार वालों ने थाने जाने से मना किया और पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही। जब मेरे परिवार ने इससे इनकार कर दिया तो धमकी दी, जिसके बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। यही नहीं बल्कि परिवार को पैसे लेकर मैनेज करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायत मिलने के बाद से कटरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एसएचओ कटरा कुमार अभिषेक ने बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र में एक पीड़िता द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शौषण कर छोड़ने और फिर शादी नहीं करने और धमकी दिए जाने से संबंधित जानकारी दी गई है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed