फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Murder In Love Affair Motihari lover killed his girlfriend

Murder In Love Affair: 'उसका' नाता तोड़ना 'वह' बर्दाश्त न कर सका, फिर कुल्हाड़ी उठाया और...

Thu, 15 Aug 2024 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

मोतिहारी में एक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, युवती का शव उसके घर से ही मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder In Love Affair Motihari lover killed his girlfriend
प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब वाक्या घटित हुआ है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपने दोस्तों के साथ प्रेमिका की इसलिए कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी, क्योंकि अब वह उसको नहीं चाह रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मधुबन के गुमरिया गांव का है। यहां प्यार में ब्रेकअप से नाराज आशिक चुन्नूराम ने अपनी माशूका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, मधुबन थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव स्थित ननिहाल में पूजा रह रही थी। यहीं के चुन्नूराम से उसकी दोस्ती बन गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
विज्ञापन



परिजन

इस दौरान पूजा की शादी तय हो गई, जिससे चुन्नू सदमे में आ गया। दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी लड़की के परिजनों को हो चुकी थी। इधर, पूजा की शादी तय हो जाने पर उसके सिरफिरे आशिक ने इसको धमकी दी थी कि दूसरी जगह शादी होने के पहले ही वह उसकी हत्या कर देगा। वैसे उक्त लड़की की शादी तय होने और इस संबंध में पंचायती होने के कारण पिछले पांच महीने से लड़की ने चुन्नू से बातचीत बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज चुन्नूराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पूजा की बहन आरती ने चुन्नू पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुन्नू ने पहले ही मेरी बहन की हत्या की धमकी दी थी। बता दें कि पूजा बचपन से ही अपने नानी के घर गुरमिया में रहती थी। उसका घर मधुबन दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में है। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसके मामा अपने परिजनों के साथ दूसरे प्रदेश में रहते हैं।


इसकी मां के अनुसार, गांव का ही एक लड़का उनकी पुत्री से मोबाइल पर बात करता था। निशा ने अपने परिजनों के कहने पर उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बाद से ही चुन्नू लगातार निशा व उसके परिजनों को भी यह धमकी दे रहा था। श्रावणी पूजा के दिन जब निशा घर में अकेली थी, उसी समय चुन्नू पिछले दरवाजे से आकर निशा के ऊपर लगातार कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर फरार हो गया। पुलिस इस मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed