फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari property dealer murder case: 3 shooters arrested, mastermind absconding; Partner found behind murder

मोतिहारी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार; पार्टनर ही निकला हत्या का साजिशकर्ता

Sun, 18 Feb 2024 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 05:49 PM IST
सार

Property Dealer Anoop Murder Case: एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि अनूप हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड विशाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Motihari property dealer murder case: 3 shooters arrested, mastermind absconding; Partner found behind murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की मोतिहारी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अनूप सिंह हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। अनूप की हत्या रक्सौल के महंगी जमीन के लिए किया गया था। हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसका ही पार्टनर निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल किए गए देशी कट्टा, कार (स्कॉर्पियो) और मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जांच के लिए गठित की गई एसआईटी
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी को हरैया निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनूप सिंह की अज्ञात अपराधियों ने सुगौली के छपवा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सदर एएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार, रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, टेक्निकल सेल से मनीष कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


महंगी जमीन के लिए की गई हत्या
एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जब जांच शुरू की गई तो पता चला कि रक्सौल की एक महंगी जमीन की खातिर अनूप सिंह की हत्या के लिए शूटर हायर किए गए थे। जांच जब आगे बढ़ी तो सीतामढ़ी के तीन शूटरों का नाम सामने आया। इस दौरान एक-एक कर तीनों को गिरफ्तार किया गया, तब जाकर हत्याकांड से पर्दा हटा। अनूप के हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड विशाल सिंह निकला, जिसने एक महीने पहले से अनूप की हत्या की साजिश रची थी। इसलिए उसने सीतामढ़ी के एक शूटर से मोटी रकम में हत्या की डील की थी, जिसके बाद उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। सीतामढ़ी जिले के निवासी शूटर सौरभ सिंह, शिवम सिंह और श्रवन कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी में बैठे अपने आका के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर
वहीं, एसपी ने बताया कि अनूप हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड विशाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, अनूप अपने मित्र की कार से रक्सौल से मोतिहारी अपने मित्र के भाई के छेंका में शामिल होने के लिए आ रहा था। इसी बीच कार सावर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में छपवा नवनिर्मित टोल गेट के पास घेर कर पांच गोली मारी थीं। उसके बाद घायल अनूप को आनन-फानन में मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed