{"_id":"673dff99ff60097a930a753d","slug":"motihari-news-sharp-shooter-injured-in-encounter-with-police-bank-employee-murder-case-solved-within-24-hours-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ शार्प शूटर, 24 घंटे में बैंक कर्मी हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ शार्प शूटर, 24 घंटे में बैंक कर्मी हत्याकांड का खुलासा
Wed, 20 Nov 2024 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:56 PM IST
सार
Motihari News: एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बैंक कर्मी को गोली मारे जाने की बात को कबूल किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल शार्प शूटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी जिले में हुए बैंक कर्मी हत्याकांड के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। डुमरिया घाट थानाक्षेत्र के सेमुआपुर के पास हुई इस वारदात में बैंक कर्मी अनीश कुमार की हत्या कर उनकी बाइक लूट ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समीर सिंह उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने बैंक कर्मी अनीश कुमार को गोली मारकर उनकी बाइक लूट ली थी। घटना के तुरंत बाद चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मठिया गांव से मुख्य आरोपी समीर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और लूटी गई बाइक को बरामद किया। इसके अलावा अपराध स्थल से खून लगी मिट्टी, देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और आठ खोखे जब्त किए और अन्य सबूत भी जुटाए।
विज्ञापन
समीर सिंह को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें समीर सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए कोटवा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
गिरफ्तार समीर सिंह पर मोतिहारी के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। डुमरिया, तुरकौलिया और कल्याणपुर थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। संग्रामपुर थाने में दो लूट कांड की प्राथमिकी दर्ज है। आरएस थाना (अररिया) में रिमांड होम से फरार होने का मामला है। वहीं, केसरिया, कोटवा और हरसिद्धि थानों में भी लूट के आरोप हैं।
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार समीर सिंह ने पूछताछ में कबूल किया है कि बैंक कर्मी अनीश कुमार ने लूट का विरोध किया था, जिसके चलते उसे गोली मार दी गई।