{"_id":"6798d0ed0a8e8631aa0fff02","slug":"motihari-news-man-having-illicit-relationship-with-mother-of-3-children-murdered-husband-buried-body-in-ground-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'आज तुम्हारे प्रेमी को ऊपर पहुंचा दिया', तीन बच्चों की मां से बोला पति; ऐसे खुला निर्मम हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'आज तुम्हारे प्रेमी को ऊपर पहुंचा दिया', तीन बच्चों की मां से बोला पति; ऐसे खुला निर्मम हत्या का राज
Tue, 28 Jan 2025 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:13 PM IST
सार
Motihari News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुभलाल राम की हत्या के मामले में अशोक राम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि शव बरामद करने में देरी हुई है। जांच प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने ताजा मिट्टी देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। 15 दिन बाद मृतक शुभलाल राम का शव पुलिस की मौजूदगी में जमीन से निकाला गया।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
जानकारी के मुताबिक, घटना पीपरा थाना क्षेत्र के हरनारायणा गांव की है। जहां शुभलाल राम का अपनी पड़ोसी अशोक राम की पत्नी ललिता देवी से अवैध संबंध था। इस प्रेम प्रसंग से नाराज अशोक राम ने शुभलाल की हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में अशोक राम ने अपनी पत्नी को बताया कि आज तुम्हारे प्रेमी को ऊपर पहुंचा दिया। इसके बाद शुभलाल का शव घर के पास ही जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन
शुभलाल के बेटे ने बताया कि उनके पिता की गुमशुदगी का मामला पहले ही पीपरा थाना में दर्ज कराया गया था। हालांकि, पुलिस शव बरामद करने में नाकाम रही और मामले में कार्रवाई के नाम पर अशोक राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से मिला शव
शुभलाल राम के परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। ताजा मिट्टी देखकर ग्रामीणों ने शक जताया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को जमीन से निकाला गया।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की दूसरी घटना
गौरतलब है कि यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र में 20 दिनों के भीतर दूसरी ऐसी घटना है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव को जमीन में दफनाया गया। इससे पहले अजीत नामक एक युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया गया था।
लगातार दो मामलों में हत्या और शव को जमीन में दफनाने की घटनाओं ने पीपरा थाना क्षेत्र की पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही स्पष्ट रूप से दिख रही है।
वहीं, पिपरा थाना के अधिकारी ने बताया कि शुभलाल राम की हत्या के मामले में अशोक राम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि, शव बरामद करने में देरी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।