फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Father-in-law murdered with intention of grabbing property, son-in-law and grandson arrested

Bihar News: ससुराल में रह रहा था दामाद, बेटे के साथ मिलकर अचानक रेता बुजुर्ग ससुर का गला; जानें मामला

Wed, 13 Nov 2024 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

Motihari News: बुजुर्ग की हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति से जुड़ा एक बड़ा मामला हो सकता है। दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि साजिश के अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
Motihari News: Father-in-law murdered with intention of grabbing property, son-in-law and grandson arrested
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के पिपरा थानाक्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव में संपत्ति हड़पने के लिए दामाद और उसके बेटे ने 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को हुई, जब भूलन बैठा और उसके बेटे राहुल कुमार ने धारदार हथियार से योगिंदर की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पिपरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दामाद भूलन बैठा और नाती राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद है। मृतक का दामाद अपने ससुराल में रह रहा था। उसने संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से अपने बुजुर्ग ससुर की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले की गहरी जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे संपत्ति से जुड़ा एक बड़ा मामला हो सकता है। दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि साजिश के अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed