फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Minister krishnanandan paswan arrived to see broken dam of Harsiddhi block

Motihari: हरसिद्धि प्रखंड के टूटे बांध को देखने पहुंचे मंत्री कृष्णनंदन,बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Thu, 04 Jul 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

हरसिद्धि प्रखंड के टूटे बांध को मंत्री कृष्णनंदन पासवान देखने पहुंचे। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Motihari Minister krishnanandan paswan arrived to see broken dam of Harsiddhi block
टूटे बांध को देखने पहुंचे मंत्री कृष्णनंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया नहर के टूटे बांध पर हो रहे कार्य का अचानक जांच करने पहुंचे गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान। इस दौरान हो रहे कार्य का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पहले वहां मौजूद आम लोगों से बात किया और जाना कि आखिर बांध कैसे टूटा। फिर जाकर मंत्री ने डीएम से फोन पर बात की। उसके बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता को स्थल पर भेजा और टूटे हुए बांध के मरमती कार्य विभाग द्वारा शुरू किया गया।

विज्ञापन


मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने बताया कि जैसे हमको सूचना मिली कि मेरे क्षेत्र में बांध टूट गया है। वैसे ही फोन पर डीएम से बात कर पहले बांध का मरमती करने का कार्य करने की बात कही। किस तरह का कार्य हो रहा है, उसको खुद से देखने पहुंच गए हैं। ताकि फिर से इस तरह की घटना न हो। बांध घूमने के बाद अधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि आगे से इस तरह की गलती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश का समय है, इसलिए अधिकारी बांध में रैट कट न हो। इसके लिए लगातार बांध का निरीक्षण करते रहें। जहां भी कहीं बांध से रिसाव होता है, उसे तुरंत मरम्मत कर उसे ठीक कर दुरुस्त किया जाए। अगर बांध फिर से टूटा और जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आई, उनका खैर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed