फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   motihari grandfather dies in road accident during granddaughter birthday

Bihar: नातिन के जन्मदिन की खुशी बदली मातम में , रिटायर्ड आर्मी नाना की सड़क हादसे में मौत

Sat, 20 Sep 2025 02:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 02:47 PM IST
सार

मझौलिया एनएच 28 क्षेत्र में 70 वर्षीय उदय शंकर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड आर्मी पर्सन थे और नातिन के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
motihari grandfather dies in road accident during granddaughter birthday
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझौलिया एनएच 28 क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें 70 वर्षीय उदय शंकर सिंह की मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड आर्मी पर्सन थे और बापूधाम जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुर में रहते थे। घटना उनके नातिन के जन्मदिन की पार्टी के बाद हुई। बताया गया कि उदय शंकर सिंह यू बी टावर मझौलिया चौक पर बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर शाम भोजन के बाद वह टहलने गए थे, लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो बाहर जाकर उन्हें मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। सदर थाना की पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना किस वाहन की वजह से और कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed