फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: Fearless criminals shot an employee of an e-commerce site and fled after looting his bike and cash

Bihar Crime: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने ई कॉमर्स साइट के कर्मी को मारी गोली, बाइक और नकदी लूटकर हुए फरार

Wed, 24 Jul 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

Motihari Crime: स्थानीय लोगों ने बताया कि देवरहा बाबा के पास अपराधी पीछा करते हुए आए। फिर मौका देख कर ई कॉमर्स साइट के कर्मी को गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Motihari: Fearless criminals shot an employee of an e-commerce site and fled after looting his bike and cash
अस्पताल में इलाजरत घायल ई कॉमर्स साइट का कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ई कॉमर्स साइट के कर्मी को गोली मारकर रुपये समेत मोटरसाइकिल भी लूट ली। वहीं, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-28a को जाम कर दिया। यह घटना मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा के पास की है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इधर, रोड जाम से गाड़ियों का काफिला जमा हो गया।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा के पास अपराधी पीछा करते हुए आए। फिर मौका देख कर ई कॉमर्स साइट के कर्मी से रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब कर्मी पैसे का बैग कसकर पकड़े हुए था, उसी समय अपराधी उसे गोली मारकर बैग को छीनते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली लगने से घायल ई कॉमर्स साइट के कर्मी को अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई महीनों से मोतिहारी सहित पूर्वी चंपारण के कई क्षेत्रों में अपराधी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस का खौफ अपराधियों के मन से खत्म हो गया है। घायल कर्मी से कितने पैसों की लुट हुई है, यह पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा। घायल ई कॉमर्स साइट के कर्मी इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद से ही लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed