{"_id":"67a0afae77546faf1b06ffb4","slug":"motihari-crime-rs-1-25-lakh-looted-from-hundi-trader-near-railway-goods-warehouse-criminals-fled-while-firing-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: रेलवे माल गोदाम के पास हथियार के बल पर कारोबारी से सवा लाख की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: रेलवे माल गोदाम के पास हथियार के बल पर कारोबारी से सवा लाख की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी
Mon, 03 Feb 2025 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Feb 2025 05:29 PM IST
सार
Motihari Crime: पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि रेल पुलिस का नंबर संपर्क किए जाने पर बंद मिला। हालांकि पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी अजय कुमार समदर्शी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे हथियारबंद अपराधियों ने हुंडी कारोबारी अजय कुमार समदर्शी से सवा लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी पर फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए और कारोबारी को घेर लिया। उन्होंने रुपये से भरा झोला छीनने की कोशिश की। जब कारोबारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने हाथापाई शुरू कर दी और फायरिंग कर दी। करीब तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद अपराधी हनुमान नगर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित अजय कुमार समदर्शी चाट मोहल्ला के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह अपने झोले में रुपये लेकर स्टेशन बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने घेर लिया और जबरन रुपये से भरा बैग छीन लिया। लूटे गए बैग में करीब 1.25 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, रेल पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नंबर बंद मिला। हालांकि बाद में रेल पुलिस के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।