फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News: Car crushed bike riding couple and dragged them for several meters, doctor and his wife died

Bihar News: कार ने बाइक सवार दंपति को कुचलकर कई मीटर तक घसीटा, चिकित्सक और उसकी पत्नी की मौत; गांव में मातम

Sun, 01 Jun 2025 07:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 07:41 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Motihari News: Car crushed bike riding couple and dragged them for several meters, doctor and his wife died
मामले की जांच में जुटी पुलिस

विस्तार

मोतिहारी जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण चिकित्सक और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पीपरा थाना क्षेत्र के महुआवा कट के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया, वहीं गांव में गमगीन माहौल व्याप्त है। मृतकों की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के चकवारा वार्ड संख्या 10 निवासी डॉ. नगेंद्र प्रसाद (45) और उनकी पत्नी अंशु कुमारी (37) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नगेंद्र प्रसाद लोकप्रिय ग्रामीण चिकित्सक थे और बनझुला कट के पास दवा की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम वे अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी महुआवा कट के पास तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चाची से दरिंदगी: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर हैवान बना युवक, पैर से मुंह दबाया; रॉड से किया घिनौना काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार के नीचे फंस गए पति-पत्नी, कई मीटर तक घसीटे गए
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी कार के नीचे फंस गए और वाहन उन्हें घसीटते हुए कई मीटर दूर तक ले गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को गंभीर हालत में चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

 
बेटी का बुरा हाल, बुजुर्ग पिता बदहवास
इस हादसे ने मृतक दंपति की बेटी की दुनिया उजाड़ दी। हादसे की खबर मिलते ही बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, वहीं मृतक के बुजुर्ग पिता पूरी तरह से बदहवासी की हालत में हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मद्य निषेध विभाग के छापे से बचकर भागा शख्स तालाब में गिरा, डूबने से मौत; ग्रामीणों ने फूंका वाहन
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
पीपरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed