{"_id":"67c2ba3bde9c60b03a0f7df3","slug":"motihari-bihar-news-son-killed-his-father-in-domestic-dispute-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-2678870-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेटे ने पिता के सिर पर ईंट से किया हमला, मौके पर ही चली गई जान; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेटे ने पिता के सिर पर ईंट से किया हमला, मौके पर ही चली गई जान; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 01 Mar 2025 02:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:25 PM IST
सार
Motihari News: पुलिस ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद का नतीजा लग रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाला एक और मामला मोतिहारी में सामने आया है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। मझार गांव निवासी नंदलाल सहनी (पुत्र दिवंगत सिरोघर सहनी) और उनके बेटे कुंभकरण सहनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कुंभकरण ने अपने पिता के सिर पर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण नंदलाल सहनी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही कातिल बेटा कुंभकरण सहनी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
रातों-रात यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिससे गांव में सनसनी मच गई। सुबह होते ही किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पकड़ीदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फरार आरोपी कुंभकरण सहनी को गांव में ही छिपे हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद का नतीजा लग रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।