फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2025: MLA Pawan Kumar Jaiswal becomes chairman of prison reform committee, NDA caste equations

Bihar Election: ढाका विधायक बने कारा सुधार समिति के सभापति, चुनाव से पहले NDA का जातीय समीकरण साधने की कोशिश

Fri, 28 Mar 2025 03:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 03:29 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: विधायक पवन कुमार जायसवाल की इस नियुक्ति को जहां प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक कदम माना जा रहा है, वहीं इसे भाजपा और एनडीए की चुनावी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है, जो बिहार में वैश्य समाज के बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश है।
 

विज्ञापन
Bihar Election 2025: MLA Pawan Kumar Jaiswal becomes chairman of prison reform committee, NDA caste equations
विधायक पवन कुमार जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के ढाका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल को बिहार विधानसभा के कारा सुधार समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक अप्रैल 2025 से 17वीं बिहार विधानसभा के कार्यकाल तक रहेगा। इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एनडीए की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वैश्य समाज को पार्टी के पक्ष में लामबंद किया जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
विज्ञापन

 
कारा सुधार समिति में सात विधायक बनाए गए सदस्य
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने कारा सुधार समिति का गठन किया है, जिसमें राज्य के सात विधायकों को सदस्य बनाया गया है। इस समिति का सभापति ढाका विधायक पवन कुमार जायसवाल को नियुक्त किया गया है। जायसवाल भाजपा के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं और उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमोद कुमार सिन्हा, मोहम्मद अंजार नईमी, मीणा कुमारी, श्यामबाबू यादव, राम विशुन सिंह और मुरारी प्रसाद गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैदियों के कल्याण से लेकर जेल सुधार तक अहम जिम्मेदारी
यह समिति बिहार की जेलों के बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करेगी। इसके अलावा कैदियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं, उनकी आजीविका और जेलों में आपूर्ति की जाने वाली सामग्री की भी समीक्षा की जाएगी। समिति का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य कैदियों के साथ होने वाले व्यवहार की निगरानी और उसमें सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाना होगा।

 
चुनाव से पहले वैश्य वोटबैंक को साधने की कोशिश
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा ने पवन कुमार जायसवाल को कारा सुधार समिति का सभापति बनाकर वैश्य समाज को साधने की रणनीति अपनाई है। जायसवाल स्वयं वैश्य समुदाय से आते हैं, जो बिहार के कई हिस्सों में भाजपा का पारंपरिक समर्थक माना जाता है। ऐसे में यह नियुक्ति भाजपा और एनडीए के जातीय समीकरण को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण रणनीति हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ट्रैक्टर ने बाइक सवार वार्ड सदस्य को कुचला, मौके पर मौत; ससुराल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
 
बधाई देने वालों का लगा तांता, भाजपा खेमे में खुशी
विधायक पवन कुमार जायसवाल को कारा सुधार समिति का सभापति बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद लवली आनंद, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रमुख किरण चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र जायसवाल और आकाश जायसवाल सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed