फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News: Bike rider dies after being crushed under tractor trolley

Bihar Accident: ट्रैक्टर की ट्रॉली से दबकर बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी बाल-बाल बचीं; जानें कैसे हुआ हादसा

Tue, 22 Apr 2025 07:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 07:21 PM IST
सार

Bihar: फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मृतक फैयाज तीन बच्चों का पिता था और परिवार में वह माता-पिता का इकलौता सहारा था।

विज्ञापन
Motihari Bihar News: Bike rider dies after being crushed under tractor trolley
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुगौली-रक्सौल रेलमार्ग पर शीतलपुर ढाले के पास उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक बाइक सवार ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी बाल-बाल बच गईं। यह घटना शीतलपुर में बने रेल अंडरपास की विफलता की ओर भी इशारा करती है, जो लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी जोखू खान के 30 वर्षीय पुत्र फैयाज खान के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी शबनम खातून और बेटी अलिफा के साथ बाइक से ससुराल जगदीशपुर से सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई स्थित अपनी छोटी साली के ससुराल चौथारी जा रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: 387 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा JP गंगा पथ समग्र उद्यान, लगेंगे एक लाख पेड़; दो साल में पूरा होगा काम    
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलपुर ढाला के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर गिट्टी लेकर रेललाइन पार कर रहा था। ट्रैक्टर पर गिट्टी का भार अधिक होने के कारण वह रेल पटरी पर चढ़ नहीं सका और पीछे की ओर ढुलक गया। उसी वक्त पीछे से आ रहे बाइक सवार फैयाज ट्रॉली की चपेट में आ गया और दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान मृतक के पिता ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के प्रयास में किसी ने मृतक के पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मृतक फैयाज तीन बच्चों का पिता था और परिवार में वह माता-पिता का इकलौता सहारा था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीतलपुर में बना रेल अंडरपास कार्यशील होता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed