फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   body of unidentified person found in Satyagraha Express arrived Raxaul Bihar from Delhi

Bihar: दिल्ली से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस में मिला शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 12:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

Bihar News: मोतिहारी जिले के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट में खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से एक अज्ञात युवक का शव चेन से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद रेल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
body of unidentified person found in Satyagraha Express arrived Raxaul Bihar from Delhi
मृत व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में वाशिंग पिट पर खड़ी एक ट्रेन की स्लीपर बोगी से एक अज्ञात युवक का शव झूलता हुआ बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को लटकाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि रेल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चेन से लटका मिला शव
पूरा मामला मोतिहारी जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे रक्सौल रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। नई दिल्ली से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस-5 में बर्थ नंबर 57 पर चेन से लटका एक युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद उसे साफ-सफाई के लिए वाशिंग पिट पर खड़ा किया गया था। जब शुक्रवार को ट्रेन को पुनः दिल्ली रवाना करने की तैयारी की जा रही थी, तभी कोच की जांच के दौरान यह शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


शव को भेजा गया सदर अस्पताल 
सूचना मिलते ही रक्सौल जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल डीएसपी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर शव को जीआरपी के हवाले कर दिया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस
इस संबंध में रक्सौल रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। दोनों एंगल से जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, असफल होने पर दांत से काटकर किया लहूलुहान

25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही मृतक की उम्र
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान के लिए जीआरपी द्वारा उसकी तस्वीर आसपास के थानों और सोशल मीडिया समूहों में साझा की जा रही है। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed