फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Misprinted notes came out of ATM, panic among customers; shopkeeper returned the money

Currency Misprint : रंग बदला, आड़े तिरछे नंबर वाले नोट निकले, दुकानदार बोले- नकली; SBI एटीएम से निकले ऐसे नोट

Tue, 26 Aug 2025 08:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 08:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर बाजार समिति के पास स्थित एसबीआई एटीएम से मिसप्रिंट नोट निकलने का मामला सामने आया। कई ग्राहकों ने शिकायत की कि एटीएम से निकले 500 रुपये के नोट कटे हुए और तिरछी नंबरिंग वाले थे।
 

विज्ञापन
Misprinted notes came out of ATM, panic among customers; shopkeeper returned the money
एटीएम से निकले मिसप्रिंट नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई की एटीएम मशीन से मिसप्रिंट नोट निकलने का मामला सामने आया है। घटना अहियापुर बाजार समिति के पास की बताई जा रही है, जहां तीज पर्व की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। ग्राहकों ने बताया कि एटीएम से निकले नोट नीचे से कटे हुए थे और उनकी नंबरिंग लाइन तिरछी थी। इस कारण कई दुकानदारों ने उन नोटों को नकली बताकर लेने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब आधा दर्जन ग्राहकों को यह समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी रंदेश कुमार, जो अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचे थे, ने बताया कि उन्होंने देर शाम एटीएम से 3 हजार रुपये निकाले। सभी 500 रुपये के नोट अजीबो-गरीब प्रिंट में थे। जब वे बाजार में सामान खरीदने पहुंचे, तो दुकानदार ने नोट वापस लौटा दिए और नकली बताकर लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों ने एटीएम के पास लगे कैमरे में स्थिति को रिकॉर्ड भी कराया और इसकी शिकायत एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दर्ज कराई। पीड़ितों ने बताया कि एटीएम से उस समय रिसिप्ट पर्चा भी नहीं निकल रहा था। बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को भरोसा दिया गया है कि नोट बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed