फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Middle-aged man sitting at the door of his house shot dead

Bihar News: घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मौके से बदमाश हुए फरार, पुलिस ने तलाश की शुरू

Wed, 13 Mar 2024 10:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले जंन्दाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के महिसौर गांव में दरवाजे पर बैठे एक अधेड़ की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। 

विज्ञापन
Middle-aged man sitting at the door of his house shot dead
घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक इश्वरी साहनी उक्त गांव निवासी लाखों साहनी का 60 वर्षीय पुत्र था। अधेड़ की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना महिसौर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात महिसौर गांव निवासी ईश्वरी साहनी अपने दरवाजे में बैठे थे। इसी दौरान दरवाजे पर पहुंचे एक बाइक सवार दो बदमाश पहले उसके पास पहुंचे तथा अधेड़ के मुंह में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
गोली चलने की आवाज सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम निवास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रहे है। इधर अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि बदमाशों ने गोली क्यों मारी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed