{"_id":"6a6c164952faa63c6d0f3600","slug":"massive-fire-in-khadda-purandarpur-village-two-houses-reduced-to-ashes-a-teenager-a-cow-and-a-calf-suffered-burns-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1555-4560779-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अचानक उठीं आग की लपटें, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी; 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अचानक उठीं आग की लपटें, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी; 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा
Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड स्थित खड्डा पुरन्दरपुर गांव में देर रात भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में 12 वर्षीय अनु कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक गाय और बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए। आग से लाखों रुपये के घरेलू सामान के जलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
धू-धूकर जले घर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत खड्डा पुरन्दरपुर गांव में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में 12 वर्षीय किशोर अनु कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक गाय और एक बछड़ा भी आग से झुलस गए। बच्चे का इलाज बेतिया स्थित जीएमसीएच में चल रहा है।
कड़ी मशक्क के बाद आग पर काबू पाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने पास के दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और बाल्टी, मोटर पंप तथा अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित परिवार को पहुंचा भारी नुकसान
आग लगने के दौरान घर में मौजूद एक बच्चा झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वहीं, आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा भी झुलस गए, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। आगजनी में घर में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- परिवहन विभाग का फर्जी अफसर बनकर वसूल रहा था रंगदारी, ड्राइवरों ने रंगे हाथ दबोचा; जमकर की धुनाई
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं। प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है तथा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।