{"_id":"65eabb704cc85334ea00e83e","slug":"mahashivratri-2024-crowd-gathered-at-baba-garib-nath-temple-of-muzaffarpur-procession-will-be-taken-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2024: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, शाम को निकाली जाएगी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2024: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, शाम को निकाली जाएगी बारात
Fri, 08 Mar 2024 12:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:47 PM IST
सार
उत्तर बिहार की बाबा नगरी गरीब नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु पहुंचे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद बाबा की बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी घूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर बिहार की बाबा नगरी बाबा गरीब नाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा गरीब नाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु ने बाबा के आशीर्वाद के लिए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
बाबा की हुई एक अनोखी सजावट के बीच में सुबह से ही भक्त पहुंचे और बाबा के मंदिर में पंक्तिबद्ध होकर के मंदिर में प्रवेश करने के पश्चात जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में मंदिर प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी किया गया है और विशेष सजावट भी की गई है। भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और हर-हर महादेव के नारे के साथ मंदिर में जाकर पूजा किया।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा मंदिर के पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि आज सुबह चार बजे से ही इसको लेकर विशेष तैयारी की गई थी। भक्त को जलाभिषेक करने में कोई भी कठिनाई न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने 200 से अधिक की संख्या में स्वयंसेवक सदस्यों को तैनात किया है। ताकि भक्त बिना किसी भी कठिनाई के बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और जलभिषेक कर सकें। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। ताकि कोई भी विधि व्यवस्था से संबंधित दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
वहीं, इसके साथ ही बाबा गरीबनाथ मंदिर से भव्य शोभा यात्रा और बारात निकाली जाएगी। इसको लेकर अलग से तैयारी पूरी कर ली गई है। बाबा गरीब नाथ जी की बारात दोपहर बाद शहर के राम भजन मार्केट से निकाली जाएगी और यह बाबा गरीब धाम मंदिर होते हुए पूरे शहर में निकाली जाएगी और करीब पांच घंटे के यात्रा के साथ बाबा मंदिर में शाम आठ बजे पहुंचेगी जहां। देर रात बाबा का विवाह होगी।
वहीं, शोभा यात्रा को विशेष और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें की दर्जनों की संख्या में बैंड बाजा और शिव बारात की झांकी होगी। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और बारात का दर्शन करेंगे। इसके लिए शोभा यात्रा में बाबा के बाराती में सभी देवी-देवताओं के साथ बसहा भूत प्रेत पिशाच निशाचर और अन्य ग्रह नक्षत्र गोचर शामिल होंगे। जो आकर्षण का केंद्र बनेगा।