फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   LS Polls 2024: Words war between BJP MLA Raju Singh and Mukesh Sahni, allegation of bribing MLAs against BJP

LS Polls: BJP विधायक ने मुकेश को उनकी औकात बताई, सहनी बोले- हम पिछड़ों के हाथ से पानी भी नहीं पीते थे ये लोग

Wed, 22 May 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 May 2024 01:16 PM IST
सार

LS Polls 2024: वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और बीजेपी के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा जब सहनी ने वीआईपी पार्टी को तोड़ने और खरीदने का आरोप बीजेपी पर लगाया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Words war between BJP MLA Raju Singh and Mukesh Sahni, allegation of bribing MLAs against BJP
भाजपा नेता राजू सिंह तथा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र के मतदान के पहले वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और बीजेपी के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह में जुबानी जंग तेज हो गई है। वीआईपी पार्टी को तोड़ने और खरीदने का आरोप लगाने वाले मुकेश सहनी के बयान पर बीजेपी विधायक राजू सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुकेश सहनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश सहनी की हैसियत नहीं कि बीजेपी को खरीद ले। जो खुद बीजेपी के विधायक की बदौलत और बैसाखी के सहारे खड़े हुए, वह बीजेपी पर तोड़ने का आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि राजू सिंह बीजेपी का सच्चा सिपाही है और किसी की औकात नहीं कि खरीद ले। रही बात मुकेश सहनी की तो मैं खुद उन्हें खुली चुनौती देता हूं। जीतकर के अपने दम पर दिखा दें। बीजेपी के विधायक की बदौलत तीन विधायक जीतकर आए थे। हम लोग और इनको मंत्री बनाया था, यह लोग किसी के नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग जब बीजेपी में वापस चले गए तो कहते हैं कि खरीद लिया गया है। इनकी औकात नहीं कि राजू कुमार सिंह को खरीद ले।
विज्ञापन

 
वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बीजेपी विधायक पर पलटवार कर कहा कि हमारी क्या औकात है कि किसी को खरीद ले। हम तो औकात बनाने चले हैं और मैं गरीब पिछड़ा वर्ग से आता हूं। हम तो सिर उठा कर जी सकें, इसके लिए अपनी लड़ाई को लड़ रहे हैं। जो लोग औकात की बात करते हैं, वह लोग बहुत बड़े लोग हैं। यह वह लोग हैं जो कभी हमारे जैसे पिछड़ा वर्ग के लोगों हाथ से पानी नहीं पिया करते थे तो बड़े लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहनी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव चल रहा है और आगे जब 2025 का विधानसभा का चुनाव होगा तो पता चल जाएगा कि किसकी क्या औकात है। करोड़ों रुपये लेकर जिनको बिकना था, वे बिक गए। हम लोग तो अधिकार और हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम तो विचार के साथ साथ जीने वाले लोग हैं। अगर मोदी जी जिंदाबाद करेंगे तो कद बढ़ जाएगा तो अब आने वाले समय में औकात पता चल जाएगी कि किसकी क्या औकात है। 2020 में जो खुद मेरे दम पर चुनाव जीते थे, अब औकात दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed