फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   LS Polls 2024: Muzaffarpur Lok Sabha, PM Modi targets opposition, religion based reservation, India alliance

LS Polls 2024: ‘जब तक जिंदा हूं धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं करने देंगे’, मुजफ्फरपुर में बोले पीएम मोदी

Mon, 13 May 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 May 2024 07:44 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक रात में हुकुम निकाल कर ओबीसी बना दिया। ओबीसी के आरक्षण में डाका डाल दिया था। यह मॉडल कभी नहीं बिहार में लागू होने देंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में चारा वाले ने खतरनाक काम किया।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Muzaffarpur Lok Sabha, PM Modi targets opposition, religion based reservation, India alliance
चुनावी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए के पक्ष में आंधी चल रही है। अब देश के बाद बिहार में जंगलराज चारों खाने चित होने जा रहा है। उन्होंने दावा कर कहा कि बिहार में एक ही आवाज आ रही है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि यह देश का चुनाव है, हिंदुस्तान का भविष्य तय करने के नेतृत्व करने का चुनाव है। पीएम ने कहा कि किसको आखिर बागडोर दी जाए, यह निर्णय लेने का चुनाव है।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा डरपोक और कमजोर बताया। उन्होंने कहा कि किसी शहर में पुलिस भी शिक्षक भी मजबूत चाहिए न। देश के लिए पीएम तो मजबूत होना चाहिए। विरोधी डरते हैं, डरे हुए हैं। विरोधियों को रात में भी पाकिस्तान का परमाणु बम सपने में आ रहा है।
विज्ञापन


पीएम ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरोधी कहते हैं कि पाक ने चूड़ियां पहनी हैं क्या। यह लोग इतने विरोधी हैं कि मुंबई हमले में पाक की क्लीन चिट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इंडि अलाइंस वालों ने भारत के खिलाफ सुपारी ली है। यह लोग कभी राष्ट्र के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे लोगों के अंदर का भी ठिकाना नहीं और यह मजबूत नहीं मजबूर बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम ने दावा कर कहा कि पूर्वी भारत के राज्य को पहली बार ग्रोथ का आधार माना गया है, उसमें बिहार भी शामिल है। देश युवाओं के लिए बेहतर कानून बना रहे हैं। सरकार हर दिशा में लगातार काम कर रही है और हम चारों दिशा में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर ने नक्सल के जख्म को सहा है। पीएम ने आरोप लगाया कि पहले की सरकार ने इसको पाला-पोसा और लोगों के खिलाफ इस्तेमाल भी किया था। उसकी वजह से सभी उद्योग-धंधे चौपट हो गए। शाम होते ही घर से नहीं निकल सकते हैं। फर्स्ट टाइम वोटर अपने माता-पिता से पूछें कि जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था। अब बेहतर माहौल बन गया है। धीरे-धीरे सब बेहतर हुआ है। भारत को बांटने वाले इंडि अलाइंस समाज को बांटकर अपने वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण को साध रहे हैं, जिसमें यह लोग नाकाम होंगे।

 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक रात में हुकुम निकाल कर ओबीसी बना दिया। ओबीसी के आरक्षण में डाका डाल दिया था। यह मॉडल कभी नहीं बिहार में लागू होने देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में चारा वाले ने खतरनाक काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव दलित, महा दलित, अति पिछड़ा और आदिवासी के आरक्षण को लेकर पूरा का पूरा मुस्लिम समुदाय को देना चाहते हैं। यह देश ऐसी कोई हरकत कभी नहीं होने देगा। पीएम ने कहा कि जान की बाजी लगा दूंगा, आपके आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं लेने देंगे, यही मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed