फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Love started from friendship on Instagram, when villagers caught them they got married

Bihar News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, ग्रामीणों ने पकड़ा तो करवाई शादी

Sun, 07 Sep 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर विश्वनाथ गांव में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार शादी तक पहुंच गया। प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी।
 

विज्ञापन
Love started from friendship on Instagram, when villagers caught them they got married
गांव वालों ने पकड़ कर कराई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने गांव में अनोखा मोड़ ले लिया। जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विश्वनाथ गांव में इंस्टाग्राम पर बने प्रेम संबंध का अंत शादी में हुआ। दरअसल, प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर दोनों की शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी कन्हाई राय के पुत्र मोनू कुमार (23) और उसी गांव की सोनी कुमारी (19) की मुलाकात करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध पनपा। कुछ दिन पहले युवक कोलकाता से लौटा और प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जैतपुर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बालिग होने और परिवार की रजामंदी मिलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उनकी शादी कराई।
विज्ञापन


पढ़ें; जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक मोनू कुमार ने शादी के बाद कहा कि वह और सोनी कुमारी पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे। अंतरजातीय विवाह होने के कारण थोड़ी कठिनाइयां आ रही थीं, लेकिन ग्रामीणों की पहल से उनकी शादी संभव हो पाई। अब वह पत्नी को अच्छे से रखने का वादा करता है। गांव में इस घटना को लोग "इंस्टाग्राम वाली शादी" नाम दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed