फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Love Affair: A year ago, brother-in-law got his wife's brother married, now he absconded with his wife

Love Affair: साल भर पहले जीजा ने पत्नी के भाई की शादी कराई, अब बच्चा होने के बाद उसकी बीबी को लेकर भागा

Sun, 21 Jul 2024 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:07 PM IST
सार

Hajipur News: हाजीपुर जंक्शन से जीजा द्वारा सलहज को भगा ले जाने के मामले को लेकर हाजीपुर जीआरपी पुलिस ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Love Affair: A year ago, brother-in-law got his wife's brother married, now he absconded with his wife
पीड़ित युवक अंकित और उसकी पत्नी निशा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर जंक्शन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां जनहित एक्सप्रेस से आ रहे जीजा, उसकी पत्नी का भाई और सलहज जंक्शन पर उतरे। उसके बाद पत्नी का भाई चाय लाने चला गया। इसी दौरान जीजा सलहज को लेकर फरार हो गया। उसके बाद से पीड़ित परेशान है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिमरी बख्तियारपुर ससुराल से एक युवक अपनी पत्नी और जीजा के साथ ट्रेन में सवार होकर हाजीपुर जंक्शन आए थे। जहां से निजी गाड़ी से मुजफ्फरपुर जाना था। सभी सुबह तीन बजे हाजीपुर जंक्शन पर उतरे थे। हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतरने के बाद पत्नी ने पति से चाय लाने को कहा। उसके बाद महिला अपने तीन महीने के बेटे को लेकर नंदोसी के साथ फरार हो गई। पति को छोड़ने वाली महिला की पहचान किशनपुर मधुबन थाना कुढ़नी मुजफ्फरपुर निवासी अंकित कुमार की पत्नी निशा कुमारी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि निशा अपने साथ अटैची में रखे तीन लाख के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकदी भी ले गई। वहीं, अंकित के जीजा की पहचान हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा निवासी शुभम सिंह के तौर पर हुई है, जो पहले से तीन बच्चों का पिता है। शुभम ने एक साल पहले अपनी पत्नी के भाई की शादी करवाई थी। अब वह अंकित के तीन महीने के बेटे और उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंकित के परिवार वाले भी हाजीपुर जंक्शन पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाजीपुर जीआरपी पुलिस ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जा रही है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed