फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   know the facts about Dr. Shweta Gupta bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar new

Bihar Cabinet: क्या-क्या बिजनेस है मंत्री श्वेता गुप्ता का? समाज में अपने पेशे से पहचान बनाई, पति भी डॉक्टर

Thu, 07 May 2026 12:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 12:29 PM IST
सार

Bihar Cabinet: शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी है। डॉक्टर से राजनीति में आईं श्वेता गुप्ता अब बिहार की उभरती महिला नेताओं में गिनी जा रही हैं।

विज्ञापन
know the facts about  Dr. Shweta Gupta bihar cabinet minister in  samrat choudhary bihar government bihar new
बिहार सरकार की नई मंत्री डॉ श्वेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में शिवहर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को शामिल किए जाने की तैयारी ने जिले में उत्साह का माहौल बना दिया है। डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. श्वेता गुप्ता अब बिहार की राजनीति का उभरता हुआ चेहरा मानी जा रही हैं। 44 वर्षीय डॉ. श्वेता गुप्ता आजादी के 78 वर्षों के इतिहास में शिवहर विधानसभा सीट से विधायक चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक के रूप में उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन


चिकित्सा क्षेत्र से राजनीति तक का सफर
राजनीति में आने से पहले डॉ. श्वेता गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी रहीं। उन्होंने सीतामढ़ी और शिवहर इलाके में एक सफल चिकित्सक के रूप में लंबे समय तक लोगों की सेवा की। लोगों के बीच उनकी पहचान एक संवेदनशील डॉक्टर के रूप में रही है। उनके पति डॉ. वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। परिवार अस्पताल, स्कूल और रेस्टोरेंट सहित कई व्यवसायों का संचालन करता है। मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली डॉ. श्वेता गुप्ता ने मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त की है।
विज्ञापन


भाजपा से जदयू तक का राजनीतिक सफर
राजनीति में सक्रिय होने से पहले डॉ. श्वेता गुप्ता का संबंध भाजपा से भी रहा, लेकिन बाद में उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। शिवहर विधानसभा सीट पर उनसे पहले आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद चुनाव लड़ते रहे हैं। जदयू में शामिल होने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई और पहली बार विधायक बनने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion Live: पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कैबिनेट विस्तार पर टिकी सबकी नजर

करोड़ों की संपत्ति, कोई आपराधिक मामला नहीं
चुनावी हलफनामे के अनुसार डॉ. श्वेता गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये है। इसमें 6.6 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी वार्षिक आय करीब 74.4 लाख रुपये बताई गई है, जबकि लगभग 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है। खास बात यह है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मंत्रिमंडल में संभावित शामिल होने की खबर के बाद शिवहर में समर्थकों और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed