फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   India Pakistan Seema Haider Husband Should Learn from Aftab Wife Sacrificed for India After 14 Year Marriage

India Pakistan: सीमा हैदर के शौहर को आफताब से लेनी चाहिए सीख, निकाह के 14 साल बोले- भारत के आगे बीवी कुर्बान

Sat, 26 Apr 2025 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

Seema Haider Husband Should Learn from Aftab: भारत के एक शौहर ने कहा, देश के आगे बीवी कुर्बान है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद आफताब आलम का कहना है कि हम सरकार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
India Pakistan Seema Haider Husband Should Learn from Aftab Wife Sacrificed for India After 14 Year Marriage
आफताब आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद अब बिहार के इस शौहर ने कहा, अब तो देश के लिए बीवी भी कुर्बान करने को तैयार हूं। साल 2011 में दोनों की शादी हुई थी और भारत का आफताब आलम पाकिस्तान के कराची शहर में जाकर शादी किया था। लेकिन पत्नी साइना कौशर को कभी लांग टर्म वीजा नहीं मिला। इसलिए वे दो तीन साल में एक बार यहां आया करते थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले आफताब आलम ने कहा, मेरी पत्नी पाकिस्तान से है और उससे साल 2011 में मिलने पाकिस्तान गया, 2012 में शादी किया था, तब से उसके बाद फिर नहीं गया हूं। मुझे देश से प्रेम है, देश के लिए बीवी छोड़ दूंगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, परिजन बोले- उसके व्यवहार से बहुत दुखी था
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद आफताब आलम ने बताया, मेरे लिए पहले देश है। फिर कोई अगर देश की बात आएगी तो हम सब कुछ छोड़ देंगे। पहलगाम की घटना पर बोले, अब तो चाहता हूं कि देश की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारे और देश की मासूम जनता के खून को बहाने वाले आतंकी का सफाया करे। ताकि भविष्य में कोई भी हिम्मत न करे, मेरे देश पर हमला करने की।


यह भी पढ़ें: शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी: तनवीर बोले- उसे भारत पसंद है, निकाह के बाद कभी वह पाकिस्तान नहीं गई

मोहम्मद आफताब आलम कहते हैं कि आज तक हमारे देश में हमले करने और खतरे में डालने वाला पाकिस्तान है, मेरी पत्नी भी वहीं की रहने वाली है। शादी के बाद से ही वह टूरिस्ट वीजा पर खुद भारत आया करती थी। अभी नवंबर 2024 में आई थी और फिर लौट गई, अब तक नहीं आई है।

मुझे अपने देश से इतना ज्यादा प्रेम है कि अब उसके नहीं आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब वह वहीं रहे तो कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए अब चाह रहे हैं कि भारत सरकार इस मामले में आगे बढ़ते हुए पाक के आतंकी संगठनों के कैंप को खत्म करने का काम करे और देश के इन दुश्मन को सजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed