फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India-Nepal border on high alert, Ukrainian woman arrested Motihari East Champaran Bihar News

Bihar: नेपाल में घुसने की कोशिश में पकड़ी गई यूक्रेनी महिला, ग्रामीण रास्ते से कर रही थी बॉर्डर पार; जांच तेज

Tue, 07 Jul 2026 06:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 06:42 PM IST
सार

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने ग्रामीण रास्ते से नेपाल में अवैध प्रवेश की कोशिश कर रही एक यूक्रेनी महिला को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके दस्तावेज, यात्रा के उद्देश्य और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
 

विज्ञापन
India-Nepal border on high alert, Ukrainian woman arrested Motihari East Champaran Bihar News
भारतीय परिधान में गिरफ्तार यूक्रेनी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता का परिचय दिया है। हरपुर थाना क्षेत्र के सैनिक रोड के समीप ग्रामीण रास्ते से नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रही एक यूक्रेनी महिला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिरासत में लिया गया। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण रास्ते से नेपाल जाने की कोशिश, एसएसबी को हुआ शक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला नियमित आव्रजन (इमिग्रेशन) मार्ग का उपयोग करने के बजाय ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रही थी। सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई और स्थानीय पुलिस की सहायता से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


दस्तावेजों और यात्रा के उद्देश्य की हो रही जांच
प्रारंभिक पूछताछ के बाद महिला को सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रखा गया है। अधिकारी उसके भारत आने का उद्देश्य, सीमा क्षेत्र तक पहुंचने की परिस्थितियां, नेपाल जाने की वजह तथा उसके पास मौजूद यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने ग्रामीण रास्ते से सीमा पार करने का प्रयास किन परिस्थितियों में किया और क्या इस मामले में किसी स्थानीय या अन्य व्यक्ति की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हैं। महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अधिकारियों ने मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।


यह भी पढ़ें: फारबिसगंज में एअरपोर्ट और अररिया में मेडिकल कॉलेज जल्द, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
भारत-नेपाल सीमा खुली होने के बावजूद विदेशी नागरिकों के लिए निर्धारित नियमों और वैध दस्तावेजों के साथ अधिकृत मार्ग से ही आवाजाही की अनुमति है। ऐसे में ग्रामीण रास्ते से सीमा पार करने के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में निगरानी और चौकसी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed