फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Former MLA's brother shot by miscreants

Bihar News: पूर्व विधायक के भाई की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jan 2024 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश भगत के कार्यालय पर बैठे लालगंज के पूर्व विधायक राज कुमार साह के भाई मुकेश साह की बाइक सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सभी अपराधी बेदौलिया के तरफ भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन
Former MLA's brother shot by miscreants
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज के पूर्व विधायक राज कुमार साह के भाई मुकेश कुमार साहू अपने कुछ दोस्तों के साथ बाईपास स्थित एक गिट्टी बालू के दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बाइक से उतरते ही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग शुरू होते ही सभी लोग इधर उधर भागने लगे, जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसी दौरान मुकेश साहू गिर गए, जिसके बाद बदमाशों ने लगभग एक दर्जन से अधिक गोली मारकर छलनी कर दिया तथा मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते हो लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि अपराधियों ने स्वचालित हथियार से फायरिंग की है। पुलिस मौके से एक दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुटे हैं। 
विज्ञापन


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने दी जानकारी
घटना के बाद वैशाली एसपी ने कहा कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा अपराधियों के भागने की दिशा में गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed