फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar School Fraud Principal Booked for Altering DOB to Prove Adult Accused a Minor

Bihar: सरकारी स्कूल से फर्जीवाड़ा! जन्मतिथि बदलकर आरोपी को नाबालिग बनाया, प्रधानाध्यापक पर एफआईआर

Sat, 25 Jul 2026 12:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 12:54 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आपराधिक मामले के एक बालिग आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए जन्मतिथि में कथित हेरफेर करने का आरोप लगा है। किशोर न्याय परिषद में सुनवाई के दौरान मामला सामने आने के बाद बेंच क्लर्क के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar School Fraud Principal Booked for Altering DOB to Prove Adult Accused a Minor
मुफ्फसिल थाना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मोतिहारी में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी निभाने वाले एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अब एक बालिग आरोपी को नाबालिग साबित कर कानून की गिरफ्त से बचाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। किशोर न्याय परिषद में सुनवाई के दौरान जन्मतिथि में कथित हेरफेर का मामला सामने आने के बाद किशोर न्याय परिषद के बेंच क्लर्क नरेंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले ने शिक्षा विभाग और न्यायिक प्रक्रिया दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


आरोपी की उम्र का सत्यापन किया जा रहा था
जानकारी के अनुसार, किशोर न्याय परिषद में एक आपराधिक मामले के आरोपी अखिलेश कुमार की उम्र का सत्यापन किया जा रहा था। आरोपी की ओर से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्रस्तुत किया गया। इसके समर्थन में आरोपी के पिता ने शपथ पत्र भी दाखिल किया है। वहीं, विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार न्यायालय में उपस्थित हुए और बयान दिया कि अखिलेश कुमार का नामांकन 14 सितंबर 2011 को कक्षा तीन में हुआ था तथा विद्यालय के नामांकन पंजी में उसकी जन्मतिथि 12 अप्रैल 2003 दर्ज है।
विज्ञापन


लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई
सुनवाई के दौरान जब न्यायालय ने प्रस्तुत स्थानांतरण प्रमाण पत्र का मिलान विद्यालय के मूल अभिलेखों से कराया, तो प्रथम दृष्टया बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोप है कि स्थानांतरण प्रमाण पत्र में जन्म वर्ष 2003 को बदलकर 2008 कर दिया गया, ताकि आरोपी को नाबालिग घोषित कर किशोर न्याय अधिनियम का लाभ दिलाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर न्याय परिषद के बेंच क्लर्क नरेंद्र कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने जैसी धाराओं में की गई कार्रवाई
जांच का केंद्र इस बात पर है कि जन्मतिथि में कथित हेरफेर किसके निर्देश पर और किन लोगों की मिलीभगत से की गई। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed