फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar Farmer Beaten to Death for Opposing Illegal Soil Mining Case Filed Against 10, One Arrested

Bihar: खेत से मिट्टी कटाई का विरोध करने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या; 10 पर FIR, एक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 11:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 11:51 AM IST
सार

पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र में किसान रामबिहारी पांडेय हत्याकांड में पुलिस ने 10 नामजद और 5-7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
bihar Farmer Beaten to Death for Opposing Illegal Soil Mining Case Filed Against 10, One Arrested
घटना स्थल पर पहुंचे मोतिहारी एसडीपीओ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में किसान रामबिहारी पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के पुत्र धीरज कुमार पांडेय के आवेदन पर पुलिस ने 10 नामजद और 5 से 7 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मिट्टी कटाई का विरोध बना हत्या की वजह
प्राथमिकी के अनुसार, घटना से दो दिन पहले आरोपियों ने रामबिहारी पांडेय के खेत से करीब 50 ट्रैक्टर मिट्टी कटवाकर बेच दी थी। जब किसान ने इसका विरोध किया और शिकायत दर्ज कराई, तो इसी रंजिश में उन पर हमला कर कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


गांव में बढ़ाई गई पुलिस निगरानी
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में X-Ray तक नहीं, जिले के सरकारी अस्पताल में ICU नहीं; रेफर कैसे रुकेगा फिर?

एसपी बोले- किसी आरोपी को नहीं मिलेगी राहत
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्याकांड को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed